नौशाद अली को बुंदेलखंड का मुख्य कॉर्डिनेटर बनाए जाने पर खुशी की लहर मो. इखलाक एडवोकेट ने दी बधाई
भीम राजावत
जालौन। नौशाद अली को बुंदेलखंड का मुख्य कॉर्डिनेटर बनाए जाने पर जालौन जिले में खुशी का माहौल देखा जा रहा है। उनके समर्थकों और शुभचिंतकों ने इस नियुक्ति को संगठन के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय बताया है। इस अवसर पर पूर्व मंडल प्रभारी बसपा मो. इखलाक एडवोकेट ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
मो. इखलाक एडवोकेट ने कहा कि नौशाद अली पूर्व एमएलसी संगठन में लंबे समय से सक्रिय रहते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते आए हैं। उनकी मेहनत, कार्यशैली और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में बुंदेलखंड क्षेत्र में संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा प्राप्त होगी।
उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती उसके समर्पित कार्यकर्ताओं और नेतृत्व क्षमता पर निर्भर करती है, और नौशाद अली इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और मेहनत के साथ निभाएंगे।
नई जिम्मेदारी की घोषणा के बाद खुशी जाहिर करते हुए एडवोकेट मो. इखलाक की टीम के सदस्यों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई और बधाइयां दीं। इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला और सभी ने नौशाद अली के सफल कार्यकाल की कामना करते हुए संगठन की मजबूती के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प भी लिया।