logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राहगीरों के लिए शीतल जल प्याऊ का शुभारंभ

खेकड़ा नगर की पट्टी अहिरान में भीषण गर्मी के मद्देनजर समाजसेवियों द्वारा राहगीरों के लिए शीतल जल की व्यवस्था करते हुए प्याऊ का शुभारंभ किया गया। इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया और राहगीरों को ठंडा पानी पिलाकर मानव सेवा का संदेश दिया।

प्याऊ उद्घाटन के अवसर पर उपस्थित वीरेंद्र यादव, लक्की यादव, अभिषेक यादव, मोनू यादव, सचिन गुप्ता एवं नामित सभासद हर्ष शर्मा एडवोकेट सहित कई गणमान्य लोगों ने कहा कि गर्मी में स्वच्छ एवं ठंडा पानी उपलब्ध कराना पुण्य का कार्य है। सभी ने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए भविष्य में सामाजिक कार्यों में सहभागिता निभाने का संकल्प लिया। स्थानीय लोगों ने भी समाजसेवियों का आभार व्यक्त किया।

4
644 views

Comment