logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार ने देश को गंभीर आर्थिक संकट में फंसा दिया हैं।


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार ने देश को गंभीर आर्थिक संकट में फंसा दिया हैं। मंहगाई लगातार बढ़ती जा रही है। रोज-रोज, पेट्रोल-डीजल की मंहगाई का क्या अर्थ है? अर्थव्यवस्था अनियंत्रित क्यों हो गयी? 12 वर्ष की सरकार के हिसाब की जवाबदेही किसकी है?
रविवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय, लखनऊ में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आये नेताओं और कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा असत्य के रास्ते पर है। पूरे यूपी को अंधकार में धकेल दिया है। यूपी में समस्याओं का अम्बार है। जब से भाजपा सत्ता में आयी है, आमजन का जीना दूभर हो गया है। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार चरम पर हैं।
श्री यादव ने कहा कि भाजपा ने यूपी का बंटाधार कर दिया है। अपने दो कार्यकाल में भाजपा सरकार ने पीडीए समाज के साथ सबसे ज्यादा अन्याय किया है। उन्होंने कहा कि लोक कल्याणकारी राज्य का नेतृत्व ईमानदार होना चाहिए। भाजपा में इसका नितांत अभाव है। भाजपा समाज में नफरत फैलाकर राजनीति करने का पाप कर रही है।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि 2022 में समाजवादी पार्टी सरकार बनाने से चूक गयी थी। 2027 में कोई कसर नहीं छोड़नी है। जनता समाजवादी पार्टी के साथ है। समाजवादी पार्टी का लक्ष्य शत प्रतिशत सीटें जीतने का है। इस बार यूपी से भाजपा का पूरा का पूरा सफाया करना है। पीडीए जीत की गारंटी है। 2024 का लोकसभा चुनाव मिसाल है। 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर पीड़ित, दुखी, अपमानित लोगों के साथ न्याय होगा। सभी को न्याय और सम्मान मिलेगा।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की राजनीति समाजवादी पार्टी के खिलाफ साजिश करने की है। भाजपा की ओर से समाजवादी पार्टी के नेतृत्व पर बेबुनियाद आरोप लगाये जा रहे हैं। लोकसभा चुनाव में हार से भाजपा बौखलाई हुई है। उन्होंने कहा कि देश को बचाने की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश की है। समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश को विकास का रास्ता दिखाया था। भाजपा उस विकास के रास्ते पर भी नहीं चल सकी। शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली कानून-व्यवस्था सब बर्बाद कर दिया। भाजपा ने प्रदेश की जनता को धोखा दिया है। जनता से किये गये वादों को पूरा नहीं किया।
श्री यादव ने कहा कि प्रदेश में बिजली संकट के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है। भीषण गर्मी में अघोषित बिजली कटौती से जनता बेहाल है। भाजपा ने दस साल में बिजली के क्षेत्र में कोई काम नहीं किया। केवल बिजली का बिल बढ़ाकर जनता से लूट की। आज प्रदेश में जो बिजली मिल रही है वह समाजवादी पार्टी की सरकार में लगाये गये बिजलीघरों से आ रही है। भाजपा सरकार ने अपने पूरे कार्यकाल में एक भी नया बिजली घर नहीं लगाया। एक भी यूनिट बिजली का उत्पादन नहीं बढ़ाया।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता

Syed Afzal Ali shah
Lucknow

5
89 views

Comment