logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

संतजनों की सुरक्षा की मांग

रीवा में दो पूज्य जैन साध्वी जी के सड़क दुर्घटना में देवलोकगमन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। इस घटना से पूरे संत समाज एवं सर्व समाज में गहरा आक्रोश और शोक व्याप्त है।

जैन समाज द्वारा प्रदेशभर में ज्ञापन देकर संतजनों की सुरक्षा की मांग उठाई जा रही है। साधु-साध्वी जन त्याग, तपस्या और अहिंसा के मार्ग पर चलकर समाज को दिशा देते हैं। उनके विहार के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी है। प्रदेश सरकार को चाहिए कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु तत्काल ठोस और कड़े कदम उठाए।

मयंक जैन बामाना

1
4418 views

Comment