ब्रेकिंग न्यूज | कन्नौज
जलालाबाद अनौगी फीटर पर भारी बिजली कटौती से किसान परेशान, मक्का की फसल सूखने के कगार पर
ब्रेकिंग न्यूज | कन्नौज
जलालाबाद अनौगी फीटर पर भारी बिजली कटौती से किसान परेशान, मक्का की फसल सूखने के कगार पर
कन्नौज जिले के जलालाबाद अनौगी फीटर क्षेत्र में लगातार हो रही अत्यधिक बिजली कटौती से किसानों की चिंता बढ़ती जा रही है। क्षेत्र के किसानों का कहना है कि वर्तमान समय में दिन में केवल 2 से 3 घंटे तथा रात में लगभग 2 घंटे ही बिजली आपूर्ति हो पा रही है, जिससे खेतों की सिंचाई पूरी तरह प्रभावित हो रही है।
सबसे ज्यादा असर मक्का की फसल पर देखने को मिल रहा है। समय पर पानी न मिलने के कारण फसल सूखने की स्थिति में पहुंच गई है, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान का डर सताने लगा है। किसानों ने बताया कि बिजली संकट के कारण ट्यूबवेल नहीं चल पा रहे हैं और सिंचाई कार्य बाधित हो रहा है।
क्षेत्रीय किसानों ने प्रशासन एवं बिजली विभाग से मांग की है कि जलालाबाद अनौगी फीटर की बिजली व्यवस्था में तत्काल सुधार कराया जाए, ताकि किसानों की फसल बचाई जा सके और उन्हें राहत मिल सके।
किसानों का कहना है कि यदि जल्द बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं की गई तो फसल पूरी तरह बर्बाद हो सकती है, जिसका सीधा असर उनकी आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा। अब सभी की निगाहें प्रशासन और बिजली विभाग की कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।
रिपोर्ट — अमित कुमार, Aima Media Kannauj