बदायूं:उझानी में राष्ट्रीय युवा विकास संगठन की जिला स्तरीय बैठक संपन्न
उझानी में राष्ट्रीय युवा विकास संगठन की जिला स्तरीय बैठक संपन्न
बदायूं। कस्बा उझानी में राष्ट्रीय युवा विकास संगठन की जिला स्तरीय बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय शाक्य की मौजूदगी में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, कार्यशैली और युवाओं को जागरूक करने संबंधी विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय शाक्य ने पदाधिकारियों को संगठन के उद्देश्यों से अवगत कराते हुए कहा कि राष्ट्रीय युवा विकास संगठन केवल बदायूं जिले तक सीमित नहीं है, बल्कि बरेली, शाहजहांपुर, एटा, कासगंज, हरदोई और मैनपुरी सहित कई जिलों में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। उन्होंने संगठन को उच्च स्तर तक पहुंचाने और युवाओं को सामाजिक एवं संगठनात्मक रूप से मजबूत बनाने पर जोर दिया।बैठक के दौरान कई नई टीमों का गठन किया गया। मीडिया प्रभारी टीम, वरिष्ठ पदाधिकारी टीम के साथ-साथ नए ब्लॉक अध्यक्ष एवं जिला उपाध्यक्षों की नियुक्तियां भी की गईं। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि संगठन लगातार युवाओं को जागरूक करने का कार्य कर रहा है तथा बदायूं जिले के 10 हजार से अधिक युवा संगठन के साथ कदम से कदम मिलाकर कार्य कर रहे हैं।बैठक में वरिष्ठ पदाधिकारी बंटी शाक्य, अभिषेक मिश्रा, गोविंद सोलंकी, अंकित यादव, जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र शाक्य एवं हरिओम राजपूत मौजूद रहे। इसके अलावा विधानसभा अध्यक्ष बिल्सी धर्मेन्द्र शाक्य, विधानसभा अध्यक्ष शेखुपुर विकास सागर, विधानसभा अध्यक्ष बदायूं निखिल मौर्य, ब्लॉक अध्यक्ष कादरचौक हरिओम शाक्य, मीडिया प्रभारी राहुल कश्यप, उपाध्यक्ष उझानी सत्यम मिश्रा, ब्लॉक अध्यक्ष अंबियापुर नरेंद्र सिंह सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।