logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

चारपारा स्टेडियम में पानी की समस्या दूर, सांसद निधि से बोर खनन व पम्प स्थापना से खिलाड़ियों में खुशी की लहर...

सक्ती जिले के मालखरौदा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत चारपारा के उन्मुक्त खेल मैदान में लंबे समय से पेयजल एवं सिंचाई पानी की समस्या बनी हुई थी, जिससे खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को अभ्यास के दौरान काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। सांसद महोदया कमलेश जांगड़े के प्रयासों से इस समस्या का समाधान करते हुए खेल मैदान परिसर में बोर खनन कर पम्प सफलतापूर्वक स्थापित किया गया है।

पम्प स्थापना के बाद स्टेडियम में पानी की व्यवस्था सुचारु रूप से शुरू हो गई है, जिससे खिलाड़ियों, युवाओं एवं ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों एवं खेल प्रेमियों ने सांसद महोदया के इस जनहितकारी कार्य के लिए विशेष आभार व्यक्त किया है। निवेदक टीम के सदस्य बजरंग भारती, देव खांडे, चंद्रकांत भारती, उमाशंकर भारती, दीपक हरिवंश, दिलसिंह भारती एवं हरीश अजगल्ले ने सांसद का धन्यवाद ज्ञापित किया। ग्राम पंचायत चारपारा के उप सरपंच श्रीमती ममता तुलेश्वर भारद्वाज, पंच मुकेश मिरी, पंच फागु, पंच सुरेश, पंच कमलेश भारती, पंच दिनेश भारती, पंच सुमित्रा प्रेम जांगड़े, पंच श्रीराम चौहान, पंच नंदा कुरे, पंच मुन्ना अजगल्ले एवं पंच रंजीत भारती सहित अन्य प्रतिनिधियों ने भी खुशी जाहिर करते हुए आभार व्यक्त किया है।

7
3744 views

Comment