logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कटनी मझगवां फाटक में आंगनबाड़ी केंद्र का फेवर ब्लॉक निर्माण हुआ पूरा

कटनी : जनपद पंचायत कटनी के ग्राम पंचायत मझगवां फाटक के आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों और महिलाओं की सुविधा के लिए फेवर ब्लॉक का निर्माण किया गया। यह कार्य ग्राम पंचायत के सरपंच श्री संतोष निषाद की देखरेख में संपन्न हुआ। फेवर ब्लॉक के बनने से आंगनबाड़ी परिसर में स्वच्छता व्यवस्था बेहतर होगी और बरसात के दिनों में कीचड़ व गंदगी की समस्या कम होगी।

ग्रामीणों ने बताया कि पहले बारिश के समय आंगनबाड़ी केंद्र के आसपास पानी भर जाता था, जिससे छोटे बच्चे और गर्भवती महिलाओं को आने-जाने में परेशानी होती थी। अब फेवर ब्लॉक बनने से परिसर साफ और व्यवस्थित दिखाई दे रहा है। सरपंच श्री संतोष निषाद ने कहा कि ग्राम पंचायत क्षेत्र में शिक्षा, स्वच्छता और बच्चों की सुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है और आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों की पहली पाठशाला है, इसलिए यहां साफ-सफाई बनाए रखना पंचायत की जिम्मेदारी है। ग्रामीणों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने इस कार्य की सराहना की और पंचायत का आभार व्यक्त किया।

0
24 views

Comment