logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बेहत विधानसभा में विनोद पेगवाल ने जलपान सेवा कार्य किया

बेहत विधानसभा कस्बा छूटमलपुर में विनोद पेगवाल ने भीषण गर्मी के दौरान लगाए गए जल पियाऊ स्थल पर पहुंचकर सेवा कार्य में अपना योगदान दिया। उन्होंने राह चलते मजदूर भाइयों, बुजुर्गों, माताओं-बहनों और आम नागरिकों को ठंडा पानी पिलाकर राहत प्रदान की।

विनोद पेगवाल ने कहा कि राजनीति और संगठन तभी सफल होते हैं जब वे समाज के दुःख-सुख में साथ खड़े हों। उन्होंने भीषण गर्मी में प्यासे लोगों को पानी पिलाना सेवा के साथ-साथ मानवता का सबसे बड़ा धर्म बताया और जनता के बीच रहकर सेवा, सम्मान और अधिकार की लड़ाई जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।

2
190 views

Comment