जिला चिकित्सालय में मरीजों के परिजनों के लिए रैन बसेरा निर्माण की तैयारी तेज
डिंडौरी। जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीजों के साथ आने वाले परिजनों एवं दूरदराज क्षेत्रों से उपचार हेतु पहुंचने वाले आगंतुकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अस्पताल परिसर में रैन बसेरा निर्माण की पहल तेज कर दी गई है।
जनमानस की लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए प्रशासन द्वारा इस दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन में रैन बसेरा निर्माण के लिए शुक्रवार को एसडीएम रामबाबू देवांगन ने संयुक्त रूप से जिला चिकित्सालय परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन, मुख्य नगर परिषद अधिकारी, अमित तिवारी तथा अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
अधिकारियों ने प्रस्तावित स्थल का अवलोकन करते हुए मरीजों एवं उनके परिजनों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की।