ब्यावर: मेघवंशी मेघवाल समाज का तृतीय प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न
ब्यावर : 24 मई 2026 को सर्व मेघवंशी मेघवाल समाज विकास संस्थान द्वारा ब्यावर में तृतीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गौभक्त, शिक्षाविद, भामाशाह, समाजसेवक, संत श्री पुखराजजी महाराज के सुपुत्र संत श्री अनारामजी महाराज का अलख आश्रम कालब कलां तहसील रायपुर जिले ब्यावर में स्वागत किया गया।
समारोह महामंडलेश्वर आचार्य ओमजी महाराज के केवल अपरोक्ष आश्रम सोजत के सानिध्य में सम्पन्न हुआ, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों के विद्वान और गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य मेघवंशी मेघवाल समाज के युवाओं को प्रेरित करना और उनकी प्रतिभा को सम्मानित करना था।