भारतीय मजदूर संघ राजस्थान प्रदेश कार्यसमिति बैठक संपन्न
भीलवाड़ा राजस्थान : भारतीय मजदूर संघ राजस्थान की प्रदेश कार्यसमिति बैठक 23 और 24 मई 2026 को आदर्श विद्या मंदिर शास्त्री नगर भीलवाड़ा में आयोजित की गई। इस बैठक में संगठनात्मक संरचना, पंच परिवर्तन, मेरा घर बी एम एस, मजदूर दिवस सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।
स्थिति सी वी राजेश, क्षेत्रीय संगठन मंत्री, ने बैठक को संबोधित करते हुए उपरोक्त विषयों पर विस्तार से उद्बोधन दिया। इस अवसर पर संगठन की मजबूती और आगामी योजनाओं पर भी विचार-विमर्श हुआ।