बरगी पुलिस ने मानसिक रूप से दिव्यांग बालक को परिवार से मिलाया
बरगी : 21 मई 2026 को ग्राम खापा कालादेही क्षेत्र में एक मानसिक रूप से विक्षिप्त बालक घूमते हुए पाया गया। बरगी पुलिस को सूचना मिलते ही टीम ने बालक को सुरक्षित हिरासत में लिया। बालक अपनी पहचान बताने में असमर्थ था, इसलिए उसे सुखसागर अस्पताल, जबलपुर में भर्ती कराया गया और उसकी सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया गया।
पुलिस ने 'मिसिंग चाइल्ड पोर्टल' और सोशल मीडिया के माध्यम से बालक की फोटो साझा की। इसके बाद बालक की पहचान उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के रहने वाले संकेत (पिता: रामप्रकाश) के रूप में हुई। 23 मई 2026 को संकेत का भाई बरगी थाने पहुंचा और आवश्यक सत्यापन के बाद पुलिस ने बालक को सुरक्षित उसके भाई को सुपुर्द कर दिया। इस कार्य में निरीक्षक नीलेश दोहरे, सउनि उमाशंकर पाण्डेय, आरक्षक उमाशंकर डहेरिया, प्रताप पन्द्रे एवं दारा सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।