logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रायगढ़ की सौम्या शर्मा ने राष्ट्रीय कथक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाया

रायगढ़ : कु सौम्या शर्मा, जो रायगढ़ शहर की कार्मेल स्कूल की कक्षा 7वीं की छात्रा हैं, ने पुणे में आयोजित अखिल लोक कला संगठन के तहत 10वें अखिल भारतीय नृत्य प्रतियोगिता में वरिष्ठ वर्ग में 22 मई 2026 को प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में पूरे भारत से अनेक प्रतिभागियों ने विभिन्न नृत्य शैलियों में भाग लिया। सौम्या ने कथक विधा में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान हासिल कर अपने परिवार एवं शहर का नाम रोशन किया।

सौम्या शर्मा की नृत्य शिक्षिका श्रीमती पूजा जैन हैं, जो कोतरा रोड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहती हैं। सौम्या के पिता श्री अमित कुमार शर्मा एवं माता सुनीता शर्मा हैं, जो गांजा चौक ठेठवार पारा रायगढ़ में निवास करते हैं। इससे पहले भी सौम्या ने जयपुर, कोलकाता समेत कई बड़े शहरों में प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर अपने शहर एवं राज्य का गौरव बढ़ाया है। पूरे रायगढ़ और आस-पास के लोग उनकी इस उपलब्धि पर गर्व और आशीर्वाद व्यक्त कर रहे हैं।

0
85 views

Comment