logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

खबर उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से जहां एक सोशल एक्टिविस्ट जान जोखिम में डालकर हाईवे पर रील बनाती थी और सोशल मीडिया पर डालती थी

मुरादाबाद में दुल्हन का कॉस्ट्यूम पहन बाइक पर हाथ छोड़ कर हाइवे पर रील बनाने वाली युवती पर एफआईआर। कई दिन से वायरल थे वीडियो।

दुल्हन की पोशाक पहन कर हाथ छोड़ कर बिना हेलमेट के हाइवे पर रील बनाने वाली युवती की पुलिस ने निशानदेही कर ली है।रील बना कर फेसबुक और इंस्टाग्राम पर डालने वाली युवती थाना कटघर निवासी मोहल्ला ख्वाजा नगर के निवासी मो साजिद हुसैन की पुत्री तूबा है।पुलिस ने यातायात पुलिस के दरोगा के शिकायती पत्र पर युवती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

पिछले कुछ समय से युवती के दुल्हन की अलग अलग पोशाकों में बाइक पर लापरवाही के साथ रील बनाने के वीडियो इंटरनेट पर वायरल थे।रील में युवती हाथ छोड़ कर बिना हेलमेट के बाइक चलाती हुई दिख रही है जिसके बैकग्राउंड में म्यूजिक चल रहा है।लापरवाही से बाइक चलने की वजह से युवती अपनी और रोड पर चल रहे राहगीरो की जान जोखिम में डालती हुई दिख रही है।

वीडियो वायरल होने के बाद यातायात पुलिस ने साइबर सेल के मदद से बाइक के नंबरों से युवती को ट्रेस कर लिया।इसके बाद यातायात पुलिस के दरोगा रूणित तोमर की तरफ से एक एफआईआर दर्ज कराई गई है।जिसमें उन्होंने बताया युवती का नाम तूबा है वो बाइक पर स्टंट करने की वजह से अपनी और अन्य राहगीरों की जान जोखिम में डाल रही है।एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि कई दिनों से युवती को चिन्हित करने का प्रयास किया जा रहा था। अब जांच के बाद उसका नाम मिल गया। शिकायती पत्र के आधार पर युवती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

0
57 views

Comment