logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली अंतर्गत रेल हादसा।

मऊ"मुहम्मदाबाद गोहना रेलवे स्टेशन के पूर्वी रेलवे फाटक के पास रविवार तड़के एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। यह हादसा फरीदपुर हरिजन बस्ती के समीप पोल संख्या 2104 के पास हुआ। डाउन उत्सर्ग एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उसके साथ मौजूद महिला सुरक्षित बच गई।"
"सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक की पहचान मुहम्मदाबाद गोहना थाना क्षेत्र के माहपुर परवा निवासी अखिलेश चौहान (28) पुत्र रामजनम चौहान के रूप में हुई। हादसे में बाल-बाल बची महिला की पहचान माहपुर परवा निवासी अंजू चौहान पत्नी लक्ष्मी चौहान के रूप में हुई।"
"रेलवे पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी।"

1
66 views

Comment