logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

उत्तर प्रदेश में करीब 31 हजार वक्फ संपत्तियों का रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया गया

कई साल से मैं लिख रहा था , बोल रहा था कि documentation सही कर लें न waqf बोर्ड्स ने सुध ली न ऊंची टोपियों ने । अब आंख खुले तो बड़ी बात होगी ।

" उत्तर प्रदेश में करीब 31 हजार वक्फ संपत्तियों का रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया गया है, जिससे कई कब्रिस्तान, दरगाह और मस्जिदें अब वक्फ के दायरे से बाहर हो सकती हैं।

केंद्र सरकार ने सभी वक्फ संपत्तियों को ऑनलाइन ‘उम्मीद’ पोर्टल पर दर्ज करना अनिवार्य किया था, जिसकी आखिरी तारीख 5 जून तय की गई थी। जांच में पाया गया कि कई जमीनों के कागजात और खसरा नंबर सरकारी रिकॉर्ड से मेल नहीं खा रहे थे, जिसके बाद लगभग 31 हजार संपत्तियों का रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया गया।

जौनपुर, बाराबंकी और मुजफ्फरनगर जैसे जिलों में सबसे ज्यादा संपत्तियों के दावे खारिज किए गए हैं। अब समय सीमा आगे न बढ़ने के कारण, जिन लोगों की संपत्तियों के रजिस्ट्रेशन रद्द हुए हैं, उन्हें अपनी शिकायत लेकर खुद वक्फ ट्रिब्यूनल जाना होगा।

‘उम्मीद’ पोर्टल पर अब तक कुल 1,18,302 वक्फ संपत्तियां दर्ज की गई हैं। इनमें से केवल 53,711 संपत्तियों को मंजूरी मिल सकी है, जबकि 20,546 संपत्तियों के दस्तावेज अभी जांच के अंतिम चरण में हैं। "

12
891 views

Comment