logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मुरैना में 25 मई को विशाल रोजगार मेला

मुरैना में 25 मई को विशाल रोजगार मेला

5 प्रतिष्ठित कंपनियां करेंगी युवाओं का चयन, 40 हजार तक वेतन के अवसर

मुरैना, 22 मई 2026। बेरोजगार युवाओं को रोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा 25 मई को एक दिवसीय रोजगार, स्व-रोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला जिला रोजगार कार्यालय, चंबल कॉलोनी के पीछे, मुरैना में प्रातः 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक आयोजित होगा।
कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देशन में आयोजित इस मेले में 5 कंपनियां विभिन्न पदों के लिए युवाओं का चयन करेंगी। चयनित अभ्यर्थियों को योग्यता एवं पदानुसार 12 हजार से 40 हजार रुपये तक का वेतन प्राप्त होगा।

विभिन्न कंपनियों में रोजगार के अवसर

चैकमेट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड, गुजरात द्वारा सुरक्षा गार्ड पद हेतु भर्ती।
टीएम सिटिंग प्राइवेट लिमिटेड, सनंद अहमदाबाद द्वारा हेल्पर ऑपरेटर पद हेतु चयन।
एलआईसी मुरैना द्वारा बीमा अभिकर्ता पद हेतु अवसर।
नौकरी फाई डॉट कॉम, भोपाल द्वारा ब्रांच मैनेजर पद हेतु भर्ती।
प्रकाश पैकेजिंग प्राइवेट लिमिटेड, बानमौर द्वारा तकनीकी पदों पर चयन।
आवश्यक दस्तावेज
इच्छुक अभ्यर्थियों को समग्र आईडी, रोजगार पंजीयन, शैक्षणिक प्रमाण-पत्र एवं बायोडाटा साथ लाना अनिवार्य होगा।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि मेले में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।
-
#JansamparkMP #morena2026 #Morena

10
531 views

Comment