GIRIDIH : गिरिडीह में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, दो साइबर अपराधी गिरफ्तार
गिरिडीह में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, दो साइबर अपराधी गिरफ्तार
गिरिडीह (झारखंड)। पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय, गिरिडीह द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 23 मई 2026 को गुप्त सूचना मिली थी कि गांडेय थाना क्षेत्र के कच्छेल जंगल में कुछ साइबर अपराधी फोन के माध्यम से ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं।
सूचना के आधार पर साइबर थाना प्रभारी रामेश्वर भगत के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे फर्जी APK फाइल और लिंक भेजकर लोगों को झांसे में लेते थे तथा उनके साथ साइबर ठगी करते थे। इस संबंध में साइबर थाना कांड संख्या-16/2026 दिनांक 23.05.2026 दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों में
धनराज मंडल (23 वर्ष), ग्राम रसनजोरी, थाना अहिल्यापुर, जिला गिरिडीह
राहुल कुमार मंडल (24 वर्ष), ग्राम छोटकी सरिया, थाना सरिया, जिला गिरिडीह
शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपियों के पास से 6 मोबाइल फोन, 4 सिम कार्ड, 2 एटीएम कार्ड तथा 3 चेक बुक बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी धनराज मंडल पूर्व में भी गिरिडीह साइबर थाना कांड संख्या-36/2019 में जेल जा चुका है।
इस छापेमारी दल में साइबर थाना प्रभारी रामेश्वर भगत सहित कई पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे।