logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत हितग्राहियों की ई- केवायसी 30 जून तक पूर्ण करने समय सीमा नियत

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत हितग्राहियों की ई-केवायसी 30 जून तक पूर्ण करने समय सीमा नियत
=========
पीएम किसान योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए प्रतिवर्ष बायोमेट्रिक के माध्यम से ई-केवायसी की कार्यवाही सभी हितग्राहियों के द्वारा पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। ई-केवायसी की कार्यवाही बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के माध्यम से सी.एस.सी. केन्द्र द्वारा, पीएम किसान एप के माध्यम से फेस रिकग्निेश का उपयोग कर संबंधित हितग्राही अथवा व्ही.एन.ओ. के द्वारा सम्पादित की जा सकती है। वर्तमान वर्ष में बायोमेट्रिक के माध्यम से ई-केवायसी की कार्यवाही पूर्ण करने के लिए 30 जून 2026 की समय सीमा नियत की गई है।

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने जारी निर्देशों के परिपालन में समस्त अनुविभागीय अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त कर निर्देशित किया है कि वे प्रत्येक तहसील के ग्राम पंचायत स्तर पर कैम्प आयोजित करने का सेक्टरवार शेड्यूल जारी कर कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। कैम्प के माध्यम से पीएम किसान ई-केवायसी, आधार एवं बैंक खाता लिंकिंग, सस्पेक्टेड हितग्राहियों का सत्यापन, लंबित सैल्फ रजिस्ट्रेशन, फार्मर रजिस्ट्री, लंबित सीमांकन, अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही और खाद्य संबंधित लंबित सत्यापन की कार्यवाही करना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने निर्देशित किया है कि उक्त कैम्पों में तहसीलदार/ नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, एस.ए.डी.ओ./ आर.ई.ओ. में से किसी एक अधिकारी की उपस्थिति सुनिश्चित करें। प्रत्येक पटवारी के प्रभारी के हल्कों में पृथक-पृथक दिनों में कैम्प का आयोजन किया जाए। पीएम किसान हितग्राहियों की संख्या और लंबित फार्मर रजिस्ट्री के आधार पर कैम्प आयोजन के दिवस निर्धारित करेंगे। उक्त कैम्पों के साथ-साथ पंचायतों में आधार कार्ड बनाने, आधार कार्ड में सुधार, आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट आदि की कार्यवाही भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

#Narsinghpur
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Department Of Revenue, Madhya Pradesh Department of Agriculture, Madhya Pradesh

29
749 views

Comment