logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 में कार्यकर्ताओं को मिला राष्ट्रसेवा का संदेश

Aima Media — जन जन की आवाज 🖋️
पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के अंतर्गत आयोजित जिला प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं ने सहभागिता कर संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति एवं जनसेवा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की।
प्रशिक्षण वर्ग में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं में अनुशासन, सेवा भाव एवं राष्ट्रहित के प्रति समर्पण की भावना विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम कार्यकर्ताओं को समाज एवं राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करने का कार्य करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान संगठनात्मक मजबूती, जनसंपर्क, सेवा कार्यों एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

113
3995 views

Comment