logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भीलवाड़ा: भारतीय मजदूर संघ राजस्थान की प्रदेश पदाधिकारी बैठक संपन्न

भीलवाड़ा : भारतीय मजदूर संघ, राजस्थान प्रदेश की प्रदेश पदाधिकारी बैठक एवं प्रदेश कार्यसमिति बैठक 22 से 24 मई 2026 को आदर्श विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, शास्त्री नगर, भीलवाड़ा में 22 मई को प्रारम्भ हुई। बैठक में क्षेत्रीय संगठन मंत्री सी.वी. राजेश, क्षेत्रीय सह संगठन मंत्री हरि मोहन शर्मा, अखिल भारतीय उपाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह डाबी एवं प्रदेश महामंत्री विजय सिंह बाघेला सहित पूरे राजस्थान से जिला महामंत्री, महासंघों के महामंत्री और संभागीय संगठन मंत्री उपस्थित रहे।

बैठक में 8-9 नवम्बर 2025 की पिछली कार्यसमिति बैठक का वाचन व अनुमोदन किया गया। इसके साथ ही संभागीय संगठन मंत्री की प्रवास रिपोर्टिंग, पेड मैम्बरशिप रजिस्टर, बैंक पास बुक, मैम्बरशिप स्टॉक रजिस्टर, सम्बद्धता शुल्क, वार्षिक रिटर्न और ऑडिट के सम्बन्ध में चर्चा हुई। अप्रैल से जून 2026 के तहसील प्रवास योजना, नेतृत्व विकास वर्ग की अप्रैल 2026 रिपोर्टिंग, संभागवार जिलों तथा महासंघों से प्रतिनिधित्व, महिला प्रतिनिधित्व, जिला और सैक्टर बैठक रिपोर्टिंग पर भी विचार किया गया। सभी क्षेत्रों में गतिविधियाँ, नए कार्य और यूनियन तथा महासंघ बनाने की कार्ययोजना बनी। शेष एजेंडे पर 24 मई 2026 को विचार विमर्श किया जाएगा।

सुनील कुमार यादव, पूर्व निर्वाचित सदस्य, हेरिटेज नगर निगम जयपुर तथा अध्यक्ष जयपुर जिला ठेला थड़ी फुटपाथ एवं हॉकर श्रमिक संघ (संबद्ध: भारतीय मजदूर संघ) की भी बैठक में उपस्थिति रही।

22
1819 views

Comment