logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नजीबाबाद में नर्सिंग होम की लापरवाही से बच्चे की मौत

बिजनौर: नजीबाबाद के कृष्णा नर्सिंग होम में ऑक्सीजन सिलेंडर गिरने से मोहम्मद अजान पुत्र फैजान की मौत हो गई। बच्चे के ऊपर ऑक्सीजन सिलेंडर गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हुआ था, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मासूम की मौत के बाद परिजन और स्थानीय लोग अस्पताल प्रशासन की लापरवाही को लेकर आक्रोशित हो गए। आरोप है कि अस्पताल परिसर में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई थी, ऑक्सीजन सिलेंडर बिना सुरक्षा के रखे गए थे और बिजली के तार खुले और नीचे लटके हुए थे। लोगों ने नर्सिंग होम को सील करने और जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और क्षेत्रीय नेता भी परिजनों को न्याय दिलाने का आश्वासन दे चुके हैं।

8
6931 views

Comment