logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अब हरदोई मेडिकल कॉलेज में ही होंगे स्तन कैंसर के ऑपरेशन, मरीजों को नहीं लगाने पड़ेंगे महानगरों के चक्कर

मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत, स्तन कैंसर जैसी गंभीर और जानलेवा बीमारी से जूझ रही महिलाओं को ऑपरेशन के लिए लखनऊ, कानपुर या अन्य महानगरों की नहीं लगानी पड़ेगी दौड़, मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने स्थानीय स्तर पर ही स्तन कैंसर के ऑपरेशन शुरू करने का लिया निर्णय, निजी अस्पतालों में स्तन कैंसर के ऑपरेशन पर एक से डेढ़ लाख रुपये तक का आता है खर्च, लेकिन अब हरदोई मेडिकल कॉलेज में यह जटिल सर्जरी मात्र निर्धारित सरकारी शुल्क में ही संभव हो सकेगी, ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को समय पर और सस्ता इलाज मिल सकेगा, जल्द ही सर्जरी विभाग को अत्याधुनिक मशीनों से भी सुसज्जित किया जाएगा

25
495 views

Comment