logo

अखिल भारतीय मंगल मैत्री महासंघ द्वारा संविधान जागरूकता एवं सामाजिक एकता पर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

अखिल भारतीय मंगल मैत्री महासंघ की ओर से नारायच, आगरा स्थित शिवाम बिहार कॉलोनी में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष एड. जयसिंत सिंह राणा, वरिष्ठ पदाधिकारी व समाज के प्रतिष्ठित सदस्यों ने संविधान दिवस को सार्थक बनाने, समाज में जागरूकता लाने और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने पर अपने विचार व्यक्त किए।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि आने वाला समय युवाओं का है और यदि देश के संविधान के मूल भाव, न्याय, समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व को समाज में व्यवहारिक रूप देना है तो युवाओं को जागरूक और संगठित होना होगा। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि “विचारवानों की कभी हार नहीं होती” और देश को मजबूत बनाने के लिए सभी को संविधान और लोकतंत्र की रक्षा हेतु एकजुट रहना चाहिए।
राष्ट्रीय अध्यक्ष एड. जयसिंत सिंह राणा ने कहा कि भारत का भविष्य संविधान के मार्गदर्शन में ही सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि आज जब लोकतंत्र की मूल भावना को चुनौती मिल रही है, ऐसे समय में समाज को संविधान के मूल सिद्धांतों के संरक्षण और प्रसार के लिए आगे आना होगा।
बैठक में समाज के विकास, राजनीतिक सशक्तिकरण, शिक्षा और सामाजिक एकता पर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि संविधान दिवस सिर्फ उत्सव नहीं बल्कि चिंतन, संकल्प और जागरूकता का अवसर है। उन्होंने यह भी कहा कि समाज को संगठित कर न्यायालय, संसद और लोकतंत्र की गरिमा को बनाए रखना आज की सबसे बड़ी जरूरत है।
इस अवसर पर एड. श्रीमान देवेंद्र कुमार सोराविया सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

2
604 views