logo

बिहार में फिर बनेगी एनडीए सरकार.. बाबूलाल मरांडी, चुनाव प्रचार से लौटने पर टाटानगर स्टेशन पर भाजपा कार्यकर्तावो ने किया स्वागत

जमशेदपुर:घाटशिला उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी लगातार तेज होती जा रही है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) दोनों ने इस उपचुनाव को प्रतिष्ठा का विषय बना लिया है और पूरी ताकत झोंक दी है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी शनिवार को पटना से साउथ बिहार एक्सप्रेस ट्रेन द्वारा रविवार को टाटानगर रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। बताया जा रहा है कि मरांडी घाटशिला उपचुनाव को लेकर क्षेत्र में कई जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बिहार चुनाव पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “बिहार में दोबारा एनडीए की सरकार बन रही है और घाटशिला विधानसभा सीट भी भाजपा जीतने जा रही है, क्योंकि जनता ने बदलाव का मन बना लिया है।”

उन्होंने झामुमो सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि “झारखंड मुक्ति मोर्चा डर गई है, इसलिए मुख्यमंत्री ने पूरे कैबिनेट को घाटशिला में बैठा रखा है।”

मरांडी ने आगे कहा कि आने वाले दिनों में भाजपा के स्टार प्रचारक घाटशिला पहुंचकर माहौल को और मजबूती देंगे।
वही जमशेदपुर भाजपा महानगर जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा के अलावा सभी मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता के अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत घाघीडीह मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार, अशोक मिश्रा, धीरज सिंह, राजेश शर्मा, सन्नी सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

13
1946 views