logo

पलामू प्रमंडलीय एक दिवसीय प्रधानाचार्य बैठक आयोजित श्री बंशीधर नगर, दिनांक 18.12.2022 दिन रविवार को स्थानीय सरस्वती व

पलामू प्रमंडलीय एक दिवसीय प्रधानाचार्य बैठक आयोजित

श्री बंशीधर नगर, दिनांक 18.12.2022 दिन रविवार को स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर श्री बंशीधर नगर में पलामू विभाग स्तरीय एक दिवसीय प्रधानाचार्य सम्मेलन का शुभारंभ विभाग निरीक्षक नीरज कुमार लाल, प्रधानाचार्य रवि कांत पाठक ने संयुक्त रूप से भारत माता ओम और मां शारदे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वालन व पुष्पार्चन कर किया।
विभाग निरीक्षण नीरज कुमार लाल ने विद्यालय विकास हेतु विभिन्न बिंदुओं पर प्रधानाचार्यो को सारगर्भित मार्गदर्शन दिया। श्री नीरज लाल ने सत्रारंभ, अक्षरारम्भ, प्रभावी अभिभावक संपर्क, बाल भारती, पूर्व छात्र परिषद, संस्कृति बोध परियोजना, शैक्षणिक गतिविधियों का विकास योजना पूर्वक संख्यात्मक एवं गुणात्मक वृद्धि विशेष जोर दिया।
प्रमंडल के सभी प्रधानाचार्य सम्मलित थे। जिसमें भवनाथपुर नगरी बृजेश कुमार सिंह केतार मनोज गुप्ता भवनाथपुर बाजार वीरेंद्र कुमार पाठक गढ़वा मनोज पांडे जपला कृष्णकांत दुबे अखिलेश कुमार विश्वकर्मा बिलासपुर जयंत कुमार हरिहरगंज विजेंद्र प्रसाद रक्सौल तेंदुआ श्रवण कुमार वैद्य लातेहार बाजार अरुण चौधरी बारियातू जितेंद्र राम लातेहार स्टेशन राजबल्लभ शर्मा मेदनीनगर रमेश कुमार सिंह एवं स्थानीय प्रधानाचार्य रविकांत पाठक की उपस्थिति रही। कल्याण मंत्र के साथ बैठक संपन्न हुई।

9
14673 views
  
1 shares