logo

पीथमपुर/ पीथमपुर नगर पालिका द्वारा "स्वच्छता सर्वेक्षण 2023" हेतू तैयारिया शुरू कर दी गई है। नगर पालिका द्वारा 2023 के स

पीथमपुर/ पीथमपुर नगर पालिका द्वारा "स्वच्छता सर्वेक्षण 2023" हेतू तैयारिया शुरू कर दी गई है। नगर पालिका द्वारा 2023 के सर्वेक्षण में नगर पालिका को नम्बर 1 पर लाने के प्रयास के लिऐ नागरिकों में एक स्पर्धा का अयोजन किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार नगर पालिका ने लिंक के माध्यम से एक फार्मेट तैयार किया है जिसमे विभिन्न प्रतियोगिताओं में जेसे स्लोगन, निबंध, वाल पेंटिंग, ड्राइंग, म्यूरल, स्ट्रीट प्ले आदि प्रतियोगिता रखी गई है। दिनाक 20 नवंबर से 30 नवंबर तक पीथमपुर के नागरिक इस लिंक पर जा कर प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता के विजेता को आकर्षक पुरुस्कार से सम्मानित किया जायेगा मुख्य नगर पालिका अधिकारी डॉ. मधु सक्सेना के निर्देशन में 2023 के सर्वेक्षण हेतु नागरिकों को भागीदारी के लिऐ इस बार हमने निबंध प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता, सहित कई विषयों पर प्रतियोगिता के अयोजन आज से प्रारम्भ किए है। प्रतियोगिता का उद्देश ज्यादा से ज्यादा नागरिकों को सर्वेक्षण में भाग लेकर पीथमपुर को नम्बर 1 पर लाने के प्रयास में भागीदारी बड़ाना है।

https://dadwivedi11.blogspot.com/2022/10/blog-post.html

1
18327 views