logo

फूलबाग मंडल की रैली को गजेन्द्र शर्मा ने दिखाई झंडी, शास्त्री नगर में निकाली गई तिरंगा यात्रा निधि रस्तौगी ने कार्यकर

फूलबाग मंडल की रैली को गजेन्द्र शर्मा ने दिखाई झंडी, शास्त्री नगर में निकाली गई तिरंगा यात्रा

निधि रस्तौगी ने कार्यकर्ताओं का तिलक लगाकर उत्साह बढाया

मेरठ। आजादी के स्वर्णिम 75 वर्ष पूर्ण होने पर मनाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत मंगलवार को शास्त्री नगर इलाके में तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें महिलाओं एवं युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इसमें निधि रस्तोगी महानगर उपाध्यक्ष ने प्रदीप कपूर शास्त्री नगर मंडल अध्यक्ष और प्रशांत सूर्यवंशी युवा मोर्चा अध्यक्ष का तिलक लगा कर अभिनंदन किया। रैली में राखी त्यागी, अंजू वॉरियर, भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण वशिष्ठ, विनय गुप्ता, हर्ष गोयल, सीमा श्रीवास्तव, आशु सिंह, नीलम, शीतुष रहीं।
वहीं दूसरी तरफ फूलबाग मंडल द्वारा निकाली गई रैली को भाजपा के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी गजेन्द्र शर्मा ने झंडी दिखाकर रवाना किया।

9
14641 views