logo

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के मिले सकारात्मक परिणाम: केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव । सोमपाल सैनी , खरखौदा (सोनीपत)

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के मिले सकारात्मक परिणाम: केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ।

सोमपाल सैनी , खरखौदा (सोनीपत)
मो. न.- 7988804545, 8950236002

- गीता के श्लोकों के उदाहरण के साथ केंद्रीय मंत्री ने महिलाओं को दिया आगे बढऩे का प्रोत्साहन ।

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व में बढ़ाई भारत की प्रतिष्ठा केंद्रीय मंत्री यादव।

- पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने दिए विकास की ओर अग्रसर होने के गुर।

-जीवीएम गर्ल्स कालेज में महिला प्रशिक्षण शिविर में लिया हिस्सा ।

सोनीपत,  केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के सकारात्मक परिणाम मिले हैं, जिससे लिंगानुपात में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। हरियाणा में भी बेटियों की संख्या में वृद्घि हुई है। यह सुखद है।
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव रविवार को जीवीएम गल्र्स कालेज में आयोजित तीन दिवसीय महिला प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन पहले सत्र में बतौर मुख्य अतिथि शिविरार्थी महिलाओं को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में पहुंचने पर उन्होंने भारत माता की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए चरण वंदना की। तदोपरांत दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं के कल्याण के लिए लागू की गई केंद्र सरकार की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उज्ज्वला योजना लागू कर महिलाओं को धुंए से मुक्ति दिलाई है, जिससे उनके स्वास्थ्य को बल मिला है। इसी प्रकार महिलाओं को उद्यमी बनाने व स्व-रोजगार की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए भी महत्चपूर्ण योजनाएं लागू की गई हैं। इनका महिलाओं को पूर्ण लाभ उठाना चाहिए।
केंद्रीय मंत्री यादव ने इस दौरान महिलाओं को गीता के श्लोकों के उदाहरण के साथ आगे बढऩे का प्रोत्साहन दिया। उन्होंने कहा कि आज के दौर में महिलाओं ने खुद को हर क्षेत्र में साबित किया है। बहन-बेटियों को अवसर मिलने पर वे निरंतर आगे बढ़ रही है। इसलिए उन्हें मौके जरूर देने चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से बेटियों की शिक्षा पर बल दिया, जिसके लिए सरकार बेहतरीन सुविधाएं प्रदान कर रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि महिलाओं में क्षमता व गुणों की कोई कमी नहीं है। इसलिए उन्हें अपनी क्षमताओं को विस्तार देते हुए नई ऊंचाइयों को छूने के लिए कदम बढ़ाने चाहिए।
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की उपलब्धियों की जानकारी भी दी। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व में भारत की प्रतिष्ठïा बढ़ाई है। प्रधानमंत्री मोदी विश्व की लोकप्रिय हस्तियों में अग्रिम पंक्ति मेंं खड़े हैं। यह देश और देशवासियों के लिए गर्व की बात है। इस मौके पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण पर भी विशेष रूप से बल दिया। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को जीवन में एक पौधा लगाकर उसका पूर्ण पोषण करना चाहिए।
प्रथम सत्र की अध्यक्षता गन्नौर की विधायक निर्मल चौधरी ने की, जिन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार ने महिलाओं के उत्थान के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। महिलाओं के लिए बेहतरीन योजनाएं  लागू की गई हैं जिनका लाभ पात्र महिलाओं को उठाना चाहिए। महिला प्रशिक्षण शिविर के दूसरे सत्र में महाराष्टï्र के पूर्व मंत्री एवं हरियाणा के प्रभारी विनोद तावड़े मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। उन्होंने महिलाओं को जीवन में आगे बढऩे के लिए अनुशासित रूप से नियमित अभ्यास और कठोर परिश्रम का मंत्र दिया।
महिला प्रशिक्षण शिविर के समापन सत्र में हरियाणा भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने शामिल होते हुए माँ भारती के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने उपस्थित महिलाओं को प्रेरित और प्रोत्साहित किया कि वे अपने अंदर की ताकत को पहचानें कि वे कोई भी लक्ष्य हासिल कर सकती हैं। इसके लिए अनुशासन जरूरी है। उन्होंने महिलाओं को विकास की ओर अग्रसर होने के लिए दस गुर सिखाए। साथ ही उन्होंने सुप्रसिद्घ लेखक जॉनसन मैक्सवेली की किताबों के अध्ययन का संदेश भी दिया। इसके अलावा उन्होंने व्यवहार कुशलता पर विशेष रूप से बल देते हुए कहा कि अपने अंदर सुनने की क्षमता अवश्य विकसित करें।
शिविर के समापन सत्र की अध्यक्षता हरियाणा भाजपा के प्रशिक्षण प्रमुख डा. ओमप्रकाश आत्रेय ने की। उन्होंने तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में आमंत्रित वक्ताओं के रूप में आने वाले मुख्यमंत्री सहित केंद्रीय मंत्री व अन्य मंत्रियों तथा वक्ताओं का विशेष रूप से आभार प्रकट किया। इस अवसर पर सांसद रमेश कौशिक, संतोष यादव, विधायक मोहनलाल बड़ौली, पूर्व मंत्री कविता जैन, सुमन दहिया, रजनी विरमानी, प्रोमिला मलिक, आशा खेदड़, मीना परमार, लतिका शर्मा, अंजलि मिश्रा, सुनीता लोहचब, सोनिया अग्रवाल, किरणबाला आदि गणमान्य महिलाएं मौजूद थी।  

353
14681 views
  
1 shares