logo

बीकानेर राजस्थानभाजपा का तिरंगा भाजपा का तिरंगा वितरण कार्यक्रम: रांंका के कार्यालय से बड़ी संख्या में तिरंगें वितरित

बीकानेर राजस्थानभाजपा का तिरंगा
भाजपा का तिरंगा वितरण कार्यक्रम: रांंका के कार्यालय से बड़ी संख्या में तिरंगें वितरित
04 अगस्त
बीकानेर। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में भाजपा देश में इस पर्व को जश्न के साथ मना रही है। जिसके तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने खुद मन की बात में 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा फहराने का आह्वान किया है। आजादी के इस जश्न में अधिकाधिक लोगों को शरीक करने तथा घर-घर तिरंगा फहराने के उद्देश्य से भाजपा की ओर से गुरुवार को महावीर रांका के कार्यालय से बड़ी संख्या में तिरंगों का वितरण किया गया। इस मौके पर पूर्व यूआईटी चेयरमैन महावीर रांका, भाजपा के शहर जिला अध्यक्ष अखिलेख प्रताप सिंह, भगवान सिंह मेड़तियां सहित अनेक पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

9
14686 views