logo

लोक सभा अध्यक्ष ने किया श्रीनाथपुरम स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रेक का शिलान्यास कोटा। हमारे खिलाड़ियों में आत्मविश्वास, आ

लोक सभा अध्यक्ष ने किया श्रीनाथपुरम स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रेक का शिलान्यास

कोटा। हमारे खिलाड़ियों में आत्मविश्वास, आत्मबल और समर्पण की भावना है। वे खेल मैदान में परिश्रम कर अन्तरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने का जज्बा रखते हैं। हमारी जिम्मेदारी बनती है कि ऐसे खिलाड़ियों को तैयारी के लिए समुचित साधन और सुविधाएं मिलें। इसके लिए हम पंचायत स्तर तक खेल मैदान विकसित करने की कार्ययोजना बना रहे हैं। लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने यह बात रविवार को स्वायत्त शासन एवं नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल के साथ श्रीनाथपुरम स्टेडियम में सिंथेटिक एथेलेटिक्स ट्रेक का शिलान्यास करते हुए कही।

श्रीनाथपुरम स्टेडियम परिसर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्पीकर बिरला ने कहा कि मिट्टी के ट्रेक पर बरसातों के दौरान खिलाड़ियों को अभ्यास करने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता था। हमने उनसे इस बारे में बात की तो उन्होंने सिंथेटिक ट्रेक की आवश्यकता जताई थी। आज खिलाड़ियों का सिंथेटिक ट्रेक के निर्माण का सपना पूरा हो रहा है।

उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि भारत को खेलों की दुनिया महाशक्ति बनाया जाए। इसके लिए केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर काम कर रही हैं। राजस्थान में खेल सुविधाओं के विकास पर तेजी से काम हो रहा है। हमारी कोशिश होगा कि कोटा-बूंदी में भी अन्तरराष्ट्रीय मापदंड के अनुरूप सभी खेलों के मैदान तैयार किए जाएं।

उन्होंने बताया कि बूंदी में 20 करोड़ की लागत से खेल संकुल का विकास किया जा रहा है। रामगंजमंडी और लाखेरी में 4.5-4.5 करोड़ की लागत से इंडोर स्टेडियम बन रहे हैं। इसके अलावा भी अनेक योजनाएं पाइपलाइन में हैं, जिनके धरातल पर आने से सबसे अधिक लाभ खिलाड़ियों को मिलेगा।

1
14635 views