logo

महाराष्ट्र में चल रहा सियासी घमासान का असर, शिवसेना ने की प्रदेश कार्यकारिणी भंग मेरठ। गाजियाबाद में संपन्न हुई शिवसे

महाराष्ट्र में चल रहा सियासी घमासान का असर, शिवसेना ने की प्रदेश कार्यकारिणी भंग

मेरठ। गाजियाबाद में संपन्न हुई शिवसेना प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में प्रदेश प्रमुख ठा. अनिल सिंह ने शिवसेना प्रदेश कार्यकारिणी को भंग करते हुऐ कहा कि 20 जौलाई से पूर्व नई कार्यकारिणी का गठन कर लिया जायेगा।
इससे पूर्व बैठक तीन प्रस्ताव पास करके शिवसेना पक्ष प्रमुख व महाराष्ट्र मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को भेजें।

1. समस्त प्रदेश इकाई ने उद्धव ठाकरे को अपना पूर्ण समर्थन दिया।
2. यू.पी के निकाय चुनाव शिवसेना पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे व युवा सेना प्रमुख आदित्य ठाकरे के नेतृत्व में ही लडे जायेंगे।
3. अयोध्या से सिद्धिविनायक मंदिर (मुंबई) तक बालासाहेब संदेश यात्रा निकाली जाएगी।

बैठक की अध्यक्षता प्रदेश उप प्रमुख महेश आहुजा ने की तथा संचालन प्रदेश महासचिव व पश्चिमी यूपी प्रभारी धर्मेन्द्र तोमर ने किया।

बैठक में प्रदेश महासचिव नाजिया खान, अवधेश शर्मा, नरेश चंद्र शर्मा, रविदत शर्मा, जयराम बंसल, मांगें राम शर्मा, सर्वेश राणा, राकेश त्यागी, श्रीपाल राणा, अवनीश आर्य, विजय मोहन गुप्ता, वेद प्रकाश यादव, रितुल शर्मा आदि पदाधिकारी शामिल रहे।

72
14641 views
  
1 shares