logo

अनुराग ठाकुर के सहयोग से अब जोगिंदर नगर की जनता को घर द्वार मिलेगा उपचार June 15, 2022 जोगिंदर नगर में गुलाब सिंह

अनुराग ठाकुर के सहयोग से अब जोगिंदर नगर की जनता को घर द्वार मिलेगा उपचार
June 15, 2022
जोगिंदर नगर में गुलाब सिंह ठाकुर ने हरी झंडी दिखाकर शुरू की साँसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के मार्गदर्शन में समाजिक संस्था प्रयास द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजना सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा का विस्तार करते हुए यह सेवा अब मंडी संसदीय क्षेत्र के जोगिंदर नगर विधानसभा क्षेत्र में भी जनता को अपनी सेवाएं प्रदान करेगी।
मंडी संसदीय क्षेत्र का जोगिंदर नगर विधानसभा क्षेत्र तीसरा विधानसभा क्षेत्र है जो इस सेवा से जुड़ा है इससे पहले सरकाघाट और नाचन विधनसभा क्षेत्र की जनता इस सेवा का लाभ ले रही है। इस सेवा के द्वारा जनता को घर द्वार पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएगी।
जिला हमीरपुर के अवाहदेवी से संचालित समाजिक संस्था “प्रयास” के सौजन्य से चलाई जा रही हैं इस योजना के द्वारा दवा, डॉक्टर और उपचार की सुविधा घर द्वार पर ही जनता को मिलनी आरंभ होंगी। इस योजना में लोगों के स्वास्थ्य को जांचने की 40 प्रकार की रक्त जाँचे निःशुल्क की जाएंगी और उन जाँचो के आधार पर अनुभवी डॉक्टरों द्वारा उपचार एवं निःशुल्क दवाईयां मरीजों को दी जाएंगी। यह मोबाईल मेडिकल यूनिट प्रतिदिन विधानसभा क्षेत्र के गावों मे जाकर जनता को स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करेगी।
आज पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता गुलाब सिंह ठाकुर व मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष सुंदरनगर मेघना ठाकुर द्वारा ग्राम पंचायत गुम्मा मे सेंकड़ों लोगों की उपस्थिति मे मोबाईल मेडिकल यूनिट को हरी झंडी दिखाकर इस सुविधा की शुरुआत की गई।

1
16409 views