logo

पत्रकारों ने कियावृक्षारोपण सीतापुर। पर्यावरण दिवस के अवसर पर रामकोट पत्रकार संघ एवं पत्रकार एकता संघ के पदाधिकारियो

पत्रकारों ने कियावृक्षारोपण

सीतापुर। पर्यावरण दिवस के अवसर पर रामकोट पत्रकार संघ एवं पत्रकार एकता संघ के पदाधिकारियों ने मिलकर रामकोट के गंगा सागर तीर्थ स्थल पर वृक्षारोपणकर किया गया। दूसरे लोगों को भी पर्यावरण के प्रति सचेत रहने का आह्वान किया। बताते चलें कि हर साल की भांति इस साल भी पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है। यह 100 से अधिक देशों में मनाया जाता है। जिसकी घोषणा संयुक्त राष्ट्र महासभा के द्वारा 1972 में की गई थी। पहली बार 1974 में यह विशेष थीम के साथ मनाया गया था। ताकि लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जा सके। रविवार को पर्यावरण दिवस के अवसर पर रामकोट कस्बे के पत्रकारों ने वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर पत्रकार एकता संघ प्रदेश मंत्री अनुरुद्ध कुमार व रामकोट पत्रकार संघ के संरक्षक समी अहमद ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए ,और उसकी सही प्रकार परवरिश करनी चाहिए। रामकोट पत्रकार संघ अध्यक्ष मंगल प्रसाद बाजपेई ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा हम सबकी जिम्मेदारी है। यदि पर्यावरण का संतुलन बिगड़ गया तो मानव जीवन खतरे में पड़ जाएगा। नवल किशोर ने कहा पर्यावरण दिवस हमें पर्यावरण के प्रति सजग रहने का संदेश देता है। पर्यावरण दिवस पर सिर्फ पौधे लगा देने मात्र से कुछ नहीं होता बल्कि जो पौधे लगाए गए हैं, उनकी देखभाल होना भी अति आवश्यक है। तथा उपाध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने कहा कि पर्यावरण को शुद्ध रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। पेड़ पौधे पर्यावरण का संतुलन बनाए रखते हैं। मानव जीवन के लिए आवश्यक गैस ऑक्सीजन पौधों से ही प्राप्त होती है। जो जीवन के लिए बहुत ही महत्त्वपूर्ण है।
कोषाध्यक्ष मो0 तार बाबू ने बताया कि पर्यावरण जलवायु, स्वच्छता, प्रदूषण तथा वृक्ष सभी को मिलाकर बनता है, और ये सभी चीजें यानी कि पर्यावरण हमारे दैनिक जीवन से सीधा संबंध रखता है और उसे प्रभावित करता है। मानव और पर्यावरण एक-दूसरे पर निर्भर होते हैं। पर्यावरण जैसे जलवायु प्रदूषण या वृक्षों का कम होना मानव शरीर और स्वास्थय पर सीधा असर डालता है। मानव की अच्छी-बूरी आदतें जैसे वृक्षों को सहेजना, जलवायु प्रदूषण रोकना, स्वच्छाता रखना भी पर्यावरण को प्रभावित करती है। मानव की बूरी आदतें जैसे पानी दूषित करना, बर्बाद करना, वृक्षों की अत्यधिक मात्रा में कटाई करना आदि पर्यावरण को बूरी तरह से प्रभावित करती है। जिसका नतीजा बाद में मानव को प्राकर्तिक आपदाओं का सामना करके भुगतना ही पड़ता है। इस मौके पर रामकोट पत्रकार संघ के संरक्षक शमी अहमद, अध्यक्ष मंगल प्रसाद बाजपेई, उपाध्यक्ष सुनीत अग्निहोत्री, उपाध्यक्ष सौरभ मिश्रा, विधि सलाहकार /जिला उपाध्यक्ष सन्तोष कुमार राव, , महामंत्री अनूप मिश्रा, संगठन मंत्री रियाज सिद्धिकी, महासचिव विशाल भारती,मीडिया प्रभारी चंदन कश्यप, कोआर्डिनेटर महेंद्र कुमार राज,सचिव कमलेश भदौरिया, उपसचिव रजनीश कुमार,अखिलेश गौतम,शुभम बाजपेई तथा रामकोट थाने के उपनिरीक्षक सत्य पाल सिंह, व अस्मित भारती,रामकोट प्रधान प्रतिनिधि आँसू वर्मा समाज सेवी अहमद आदि मौजूद रहे।

1
16308 views