logo

निशुल्क कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण हेतु शिविरों का होगा आयोजन भरतपुर। केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्

निशुल्क कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण हेतु शिविरों का होगा आयोजन
भरतपुर। केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम द्वारा चयनित किये गये वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों के लिए कृत्रिम अंग, उपकरण एवं सहायक उपकरणों के निशुल्क वितरण हेतु शिविरों का आयोजन किया जायेगा।
जिला कलक्टर आलोक रंजन ने बताया कि पंचायत समिति सेवर, उच्चैन, नदबई एवं कुम्हेर के दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग वितरण हेतु 26 मई को प्रात 10 बजे से नगर विकास न्यास के आॅडिटोरियम में, पंचायत समिति वैर, रूपवास, बयाना एवं भुसावर के दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग वितरण हेतु 28 मई को प्रात 10 बजे से राजकीय सीनियर सैकण्डरी विद्यालय बयाना, पंचायत समिति कामां एवं पहाडी के दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग वितरण हेतु 30 मई को प्रात 10 बजे से राजकीय सीनियर सैकण्डरी विद्यालय कामां में एवं पंचायत समिति डीग एवं नगर के दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग वितरण हेतु 1 जून को प्रात 10 बजे से राजकीय सीनियर सैकण्डरी विद्यालय डीग में शिविरों का आयोजन किया जायेगा। इन शिविरों की समस्त व्यवस्थाओं के लिए समस्त उपखण्ड अधिकारियों या विकास अधिकारियों को नोडल अधिकारी एवं ब्लाॅक सामाजिक सुरक्षा अधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिया गया है।

0
14635 views
  
1 shares