logo

मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं व छात्राओं को किया गया जागरूक हरदोई। कोतवाली पिहानी के अंतर्गत ग्राम सभा मंसूरनग

मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं व छात्राओं को किया गया जागरूक

हरदोई। कोतवाली पिहानी के अंतर्गत ग्राम सभा मंसूरनगर मे महिला कांस्टेबल चंचल के द्वारा गांव स्थित संविलियन विद्यालय मंसूर नगर व ग्रांम सचिवालय में उपस्थित छात्राओं उनके माताओ बहनों और गांव की महिलाओं को जागरूक किया। उन्होंने बताया कि लड़कियों को खुलकर सामने आना चाहिए यदि वह किसी के द्वारा प्रताड़ित की जा रही है या कोई अनजान व्यक्ति फोन से परेशान कर रहा है तो वह महिला हेल्प डेस्क 1090 पर सम्पर्क कर सकती है उनकी जानकारी भी सुरक्षित रहेगी। इस समय बढ़ रहे साइबर क्राइम पर भी महिलाओं और छात्राओं को जागरूक करते हुए कहा कि कोई भी अनजान व्यक्ति को अपना ओ टी पी नम्बर न बताए अन्यथा बैंक से ठगों द्वारा पैसा भी निकाला जा सकता है। विद्यालय की प्रधानाचार्या विजया अवस्थी ने भी अपने विद्यालय की छात्राओं को जागरूक किया। इस अवसर पर उपनिरीक्षक रामलाल कांस्टेबल राम सिंह कांस्टेबल रामकुमार एवं गांव की महिलाएं सेविनी अवस्थी, शिक्षा मित्र आरती, मायावती ,नीता सदाप्यारी महिमा पूजा बबली आदि महिलाएं उपस्थित रहीं।

17
14644 views