logo

कर्मचारियों के देश व्यापी आम हड़ताल को समर्थन । सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)आज दिनांक 29/03/2022 को कर्मचारियों

कर्मचारियों के देशव्यापी आम हड़ताल को समर्थन ।

सलेमपुर/देवरिया आज दिनांक 29/03/2022 को कर्मचारियों के देश व्यापी आम हड़ताल को उत्तर प्रदेश खेतमज़दूर यूनियन के सलेमपुर देवरिया के साथियों ने खेतमज़दूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कामरेड सतीश कुमार के नेतृत्व में सलेमपुर क्षेत्रीय कार्याल से सरकार के जन विरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शहर के मुख्य मार्ग होते हुए तहसील पर पहुचे कर माननीय राज्यपाल महोदय के नाम सम्बोधित 18 सूत्रीय मांग पत्र उपजिलाधिकारी सलेमुर को सौंपा गया।इस दौरान नुक्कड़ मीटिंग को संबोधित करते हुए कामरेड सतीश कुमार ने कहा कि ये भाजपा की सरकार सार्वजनिक उपक्रमो को अपने व्यापारी मित्रों को औने -पौने दामो में बेंच रही है।साथ ही ये सरकार नौजवानों को रोजगार देने में पूरी तरह से विफल रही है। और ये सरकार गरीब,मज़दूर व किसान विरोधी है।महगाई आसमान छू रहा है जिससे गरीबो व कमजोरों के ऊपर चौतरफा मार पड़ रहा है। इस लिए जनता को जन विरोधी नीतियों के खिलाफ लामबंद होकर लड़ना पड़ेगा। मनरेगा के बजट के अंदर जो कटौती है तत्काल रोका जाय। व मजदूरी 600 रुपए किया जाय। बृद्ध,विधवा,विकलांग पेंशन को 3000 रुपए किए जय। इस कार्यक्रम में कामरेड हरे कृष्ण कुशवाहा, बलविंदर मौर्य,श्रीराम प्रसाद, राजेंद्रगुप्त,रामछठ्ठू चौहान, अनील यादव, सिकंदर कुमार,सुधाकर, शिवलाल,अलग प्रसाद, लालू प्रसाद,विंध्याचल चौहान,तारा देवी, लीलावती देवी,रामायण यादव,शकुंतला देवी,संगीता देवी,मुकेश कुमार शाह, संजय गोंड, दुर्गेश पासवान,सद्दाम मफ्फसा,अनिता देवी,गंगा देवी,सुशील यादव,रामचंद्र खरवार हरि कृष्ण यादव और पूर्णमासी कुशवाहा इत्यादि उपस्थित रहे ।

4
14672 views