logo

तीसरी बार फिर भाजपा ने सलेमपुर में लहराया परचम सलेमपुर विधान सभा चुनाव में लगातार दूसरी बार भाजपा को जीत मिली है। भाज

तीसरी बार फिर भाजपा ने सलेमपुर में लहराया परचम

सलेमपुर विधान सभा चुनाव में लगातार दूसरी बार भाजपा को जीत मिली है। भाजपा गठन के बाद संयोग रहा है कि देवी देवताओं के नाम वाले भाजपा प्रत्याशी को जीत मिल सका है। भाजपा के गठन के बाद से हुए आठ विधान सभा चुनावों में दुर्गा, काली के बाद विजय लक्ष्मी को जीत मिली है। इसके पूर्व तीन बार भाजपा दूसरे स्थान पर भी रह चुकी है। वहीं तीन विधानसभा चुनावों में पार्टी मुख्य लड़ाई से बाहर रही थी। कभी सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस और समाजवादियों का गढ़ माना जाता था, लेकिन पिछले दो विधानसभा चुनावों ने समाजवादियों के गढ़ में भाजपा ने सेंधमारी कर लिया है। 1980 में भाजपा पार्टी के गठन हुआ। पार्टी के गठन होने के बाद पहली बार कमल के निशान पर दुर्गा प्रसाद मिश्र चुनाव लड़े थे। उन्होंने हरिकेवल को हराकर भाजपा को पहली बार जीत दिलाई थी। 1985 के चुनाव में पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। वहीं 1991 के रामलहर में भी भाजपा के अनिरुद्ध मिश्र को जनता दल के स्वामीनाथ से हार का सामना करना पड़ा। 1993 के विधान सभा चुनाव में बसपा के आनन्द यादव ने भाजपा के रामदेव सिंह को हराया था। इसके बाद तो भाजपा पार्टी विधान सभा क्षेत्र में कमजोर होती गई। वहां सपा और बसपा के बीच लड़ाई सिमट कर रह गई। भाजपा के प्रत्याशी 1996, 2002, 2007 में लडाई से बाहर रहे। 2009 के लोकसभा चुनाव पूर्व विधानसभा क्षेत्रों का परिसिमन हुआ। जिसमें सलेमपुर विधानसभा सुरक्षित हो गया। 2012 के विधान सभा चुनाव में भाजपा ने विजय लक्ष्मी गौतम को अपना प्रत्याशी बनाया। सपा लहर में मनबोध प्रसाद ने विजय लक्ष्मी गौतम को हरा दिया। वर्ष 2017 के विधान सभा चुनाव में भाजपा से टिकट कटा तो विजय लक्ष्मी गौतम सपा का दामन थाम ली। भाजपा ने काली प्रसाद को टिकट दिया। काली प्रसाद ने सपा की प्रत्याशी विजय लक्ष्मी गौतम को 24 हजार के मतों से हराया। 2022 के विधान सभा चुनाव के पहले विजय लक्ष्मी गौतम भाजपा में आ गई। भाजपा ने उन्हें अपना प्रत्याशी बनाया। पार्टी के उम्मीदों पर जनता ने उन्हें आर्शिवाद देकर विजयी दिलाया। दुर्गा, काली के बाद एक बार फिर विजय लक्ष्मी ने भाजपा का परचम लहराया। इस सीट पर भाजपा को अभी तक हुए विधान सभा सभा चुनाव में तीन बार जीत मिली है जबकि तीन बार वह दूसरे स्थान पर रही
सलेमपुर विधान सभा चुनाव में लगातार दूसरी बार भाजपा को जीत मिली है। भाजपा गठन के बाद संयोग रहा है कि देवी देवताओं के नाम वाले भाजपा प्रत्याशी को जीत मिल सका है। भाजपा के गठन के बाद से हुए आठ विधान सभा चुनावों में दुर्गा, काली के बाद विजय लक्ष्मी को जीत मिली है। इसके पूर्व तीन बार भाजपा दूसरे स्थान पर भी रह चुकी है। वहीं तीन विधानसभा चुनावों में पार्टी मुख्य लड़ाई से बाहर रही थी

14
14675 views