logo

अधिकारियों की लापरवाही से त्रिवेणी परिसर में अव्यवस्था का आलम - शिव वर्मा राजनांदगांव । नगर पालिक निगम इन दिनों अपन

अधिकारियों की लापरवाही से त्रिवेणी परिसर में अव्यवस्था का आलम - शिव वर्मा

राजनांदगांव । नगर पालिक निगम इन दिनों अपने कार्य की लापरवाही के चलते अखबारों की सुर्खियों में हमेशा बने रहने का शौक हो गया है, इसलिए अपनी जिम्मेदारी व शहरवासियों की सुविधा को दरकिनार करते हुए हमेशा अपने पल्ले झाड़ने में लगे रहते हैं, इसी प्रकार नगर पालिक निगम के पूर्व निगम अध्यक्ष व पार्षद श्री शिव वर्मा ने निगम प्रशासन को आड़े हाथ लेते हुए बताया निगम के उच्च अधिकारी और नेताओं की गैर जिम्मेदारी के चलते दिग्विजय कॉलेज के पीछे त्रिवेणी परिसर में असामाजिक तत्वों द्वारा चोरी तोड़फोड़, मोटर व लाइट की चोरी जैसे घटना को अंजाम दे रहे हैं, और नगर पालिक निगम के जिम्मेदार अधिकारी अपनी जिम्मेदारी से पीछे हट रहे हैं, जबकि यहां त्रिवेणी परिसर में साहित्यकारों का स्मारक स्टैचू लगा हुआ है, जो संस्कारधानी का एक ऐतिहासिक धरोहर माने जाते हैं, लेकिन नगर पालिक निगम के उच्च अधिकारी ऐसे धरोहर स्थानों पर किसी प्रकार से कोई जिम्मेदार चौकीदार नहीं रखने के चलते आज त्रिवेणी परिषद खंडहर में तब्दील होते जा रहे हैं ।                                                                                         श्री वर्मा ने यह भी बताया शहर की सफाई तो बेहाल है, क्योंकि साहित्यकारों के स्टेच्यू त्रिवेणी परिसर में लगे हुए हैं, ऐसे महत्वपूर्ण स्थानों पर सफाई में ध्यान नहीं देना यह दुर्भाग्य की बात है, त्रिवेणी परिसर की अव्यवस्था को देखकर शहरवासी भी अब सोचने लगे हैं, साहित्यकारो की मूर्ति लगाने के बाद अपनी जिम्मेदारी से नगर पालिक निगम पल्ला झाड़ देते हैं, उन्होंने जिला प्रशासन को संज्ञान में लाते हुए बताया अगर इस प्रकार से त्रिवेणी परिसर की अव्यवस्था को देखकर कभी भी शहर के बुद्धिजीवी गणमान्य नागरिक त्रिवेणी परिसर में व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए आंदोलन भी कर सकते हैं।

2
14652 views
  
1 shares