logo

मनोरमा देवी को जीत सुनिश्चित करने के साथ उनके हाथ को करना है मजबूत:- जिलाध्यक्ष द्वारिका प्रसाद  बोधगय जनता

मनोरमा देवी को जीत सुनिश्चित करने के साथ उनके हाथ को करना है मजबूत:- जिलाध्यक्ष द्वारिका प्रसाद
 बोधगय
जनता दल यूनाईटेड बोधगया द्वारा मंगलवार को श्रीकृष्णा भोजनालय में एक बैठक का आयोजन प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार के अध्यक्षता में किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में पार्टी के गया जिलाध्यक्ष द्वारिका प्रसाद एवं प्रखंड प्रभारी गयानंद सिंह उपस्थित हुए। बैठक की जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रत्येक पंचायत में राजस्व गांव व बुथ स्तर को देखते हुए ग्यारह सदस्यी कमिटी का गठन करने। साथ ही पार्टी के मजबुती पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि 24 जनवरी को जन नायक कर्पूरी ठाकुर का जयंती को कोविड का पालन करते हुए मनाया जाएगा। इस दिन दस प्रतिनिधियों को अंगवस्त्र भेट कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा। इस बैठक में चर्चा किया गया है कि विधान पार्षद के चुनाव में उम्मीदवार के रुप में मनोरमा देवी को जीत सुनिश्चित कराकर नेता के हाथ को मजबुत करना है। वही जिलाध्यक्ष ने पार्टी में शामिल हुए कोशिला के रहने वाले विजय पाण्डेय को अंगवस्त्र देकर पार्टी में शामिल किया। उन्होंने पार्टी में रहकर जनता के लिए कार्य करने का बचन दिया। इस बैठक में जिलाध्यक्ष अरुण कुमार राव, किसान मोर्चा के अध्यक्ष मनोज मेहता, राजेंद्र प्रसाद, विकास कुमार, बैजु यादव, मेधझर सिंह, रामाधार सिंह, रंजीत कुमार चंद्रवंशी, अमित रंजन, आले अहमद खान सहित पार्टी के कई सदस्य मौजुद थे।

17
14653 views
  
34 shares