logo

हाथरस/सिकंदराराव: प्रबुद्ध वर्ग संवाद कार्यक्रम का किया गया आयोजन हाथरस/सिकंदराराव। भारतीय जनता पार्टी के बैनर तले

हाथरस/सिकंदराराव: प्रबुद्ध वर्ग संवाद कार्यक्रम का किया गया आयोजन

हाथरस/सिकंदराराव। भारतीय जनता पार्टी के बैनर तले नगर के अलीगढ़ रोड पर स्थित अमोल चंद पब्लिक स्कूल में प्रबुद्ध वर्ग संवाद का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम, विशिष्ट अतिथि भाजपा के जिला अध्यक्ष गौरव आर्य, जिला प्रवासी तेज सिंह, नगर पालिका हाथरस के अध्यक्ष आशीष शर्मा विशेष रुप से उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंडित महिपाल शर्मा ने की तथा संचालन दीपक उपाध्याय ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ महर्षि भगवान परशुराम के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित एवं माला पहनाकर शुभारंभ सांसद सतीश गौतम, भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव आर्य, हाथरस के चेयरमैन आशीष शर्मा, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के ब्रज प्रांत संयोजक विपिन वार्ष्णेय ने संयुक्त रूप से किया। प्रबुद्ध वर्ग संवाद में उपस्थित लोगों ने जनसंवाद के माध्यम से अपने विचारों से आगंतुक अतिथियों को अवगत कराया। बीजेपी द्वारा राष्ट्रहित देशहित में लिए गए अब तक के सभी फैसलों की प्रशंसा एवं सराहना की गई। सांसद सतीश गौतम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार ने धरातल पर विकास कार्य कर विरोधियों की नींद उड़ा दी है। उनको ढूंढे मुद्दे नहीं मिल रहे हैं। जो कभी भगवान श्रीराम को काल्पनिक बताते थे आज वह भी प्रभु श्रीराम का गुणगान कर रहे हैं। कश्मीर में धारा 370 हटाकर कश्मीरी पंडितों को पुनः स्थापित करने का भारतीय जनता पार्टी द्वारा ऐतिहासिक प्रयास किया जा रहा है। सेनाओं को इतना सशक्त बनाया जा रहा है कि विश्व के ताकतवर देश भारतीय सेना के सशक्तिकरण से चिंतित हैं। भारतीय जनता पार्टी को भी सशक्त बनाने में प्रबुद्ध वर्ग का विशेष योगदान रहा है, आगे भी रहेगा। ऐसी आशा करते हैं। आगंतुक अतिथियों का हाथरस नगर पालिका के अध्यक्ष आशीष शर्मा द्वारा भगवान श्री परशुराम का विशाल फरसा भेंटकर 51 किलो की फूल माला पहनाकर एवं पटका उड़ाकर भव्य जोशीला स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा के जिला महामंत्री हरिशंकर राणा, जिला प्रवासी तेज सिंह, अध्यक्षता कर रहे महिपाल शर्मा, विनोद शर्मा पूर्व प्रधान, राजन शर्मा पूर्व प्रधान, पूर्व सभासद पंडित चेतन शर्मा, व्यापार प्रकोष्ठ के ब्रज प्रांत संयोजक विपिन वार्ष्णेय, आरती त्रिवेदी, नरेंद्र पाल शर्मा, गिरीश उपाध्याय, रामप्रसाद शर्मा, बृज बिहारी कौशिक, विमल प्रधान, नीरज वैश्य, जयपाल सिंह, पंकज गुप्ता, अमोल चंद पब्लिक स्कूल के एमडी सागर वार्ष्णेय, बॉबी शर्मा, रूप किशोर शर्मा, शिव कुमार पाठक, देवेंद्र शर्मा, इंद्रपाल शर्मा, राजेंद्र सूफी, कमलनयन, धीरज वार्ष्णेय, जीतू पंडित, दिनेश पंडित, प्रशांत गुप्ता, मनोज उपाध्याय, डॉ रामकुमार, बॉर्बी पंडित आदि प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।

0
16759 views
  
1 shares