logo

नकली आइ डी बनाने को लेकर जालंधर पंजाब के युवक को गन्नौर पुलिस ने किया गिरफ्तार। प्रधान मंत्री योजना के अन्तर्गत गैस सिल

नकली आइ डी बनाने को लेकर जालंधर पंजाब के युवक को गन्नौर पुलिस ने किया गिरफ्तार।
प्रधान मंत्री योजना के अन्तर्गत गैस सिलेंडर व सिलाई मशीन दिलवाने को लेकर बनाये नकली आधार कार्ड व वोटर कार्ड।
न्यायालय मे पेश कर लिया पुलिस रिमाण्ड पर।
सोनीपत जिले के थाना गन्नौर की पुलिस ने धोखाधडी से नकली आई डी बनाने की घटना में संलिप्त आरोपी को गिरफतार किया है। गिरफतार आरोपी नीरज पुत्र जीवन कुमार निवासी अवधपुरा जालन्धर पंजाब का रहने वाला है।  
    विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 15 जनवरी को विजय पुत्र बिजेन्द्र पूर्व सरपंच भावर ने थाना गन्नौर में शिकायत दी थी।
 कि नीरज पुत्र जीवन कुमार निवासी अवधपुरा जालन्धर पंजाब ने आदित्य पुत्र सुशील निवासी किर्ती नगर दिल्ली की धोखाधडी से नकली वोटर कार्ड व आधार कार्ड तैयार किये है।
 उक्त विजय की शिकायत पर थाना गन्नौर में मामला दर्ज किया गया।
जांचकर्ता टीम में नियुक्त सब इंस्पेक्टर रमेश कुमार ने अपनी पुलिस टीम के साथ धोखाधडी की घटना में संलिप्त आरोपी  नीरज पुत्र जीवन कुमार निवासी अवध पुरा जालन्धर पंजाब को गिरफतार कर लिया है। गिरफतार आरोपी से प्रारम्भिक पूछताछ करने पर अपने द्वारा किये अपराध को स्वीकार करते हुये बताया।
 कि प्रधानमन्त्री योजना के अन्तर्गत गैस सिलेंडर व सिलाई मशीन दिलवाने को लेकर इस घटना को अन्जाम दिया था। गिरफतार आरोपी को न्यायालय में पेश कर 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

0
14635 views