logo

गांव में जरूरतमंद लोगों को बांटे गए कंबल । सफीदो( सचिन गर्ग) ।उपमंडल के गांव अंटा में जरूरतमंदों को कंबल वितरण स

गांव में जरूरतमंद लोगों को बांटे गए कंबल ।

सफीदो( सचिन गर्ग)
।उपमंडल के गांव अंटा में जरूरतमंदों को कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी रामफल कश्यप ने की। इस कार्यक्रम में समाजसेवी रामफल कश्यप ने करीब 300 जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए।


अपने संबोधन में समाजसेवी रामफल कश्यप ने कहा कि जरूरमंदों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य का कार्य नहीं है। समाज में ऐसा तबका भी है तो अभावग्रस्त व जरूरतमंद है। ऐसे लोगों को हर कदम पर मदद की आवश्यकता होती है। मानवता की सच्ची सेवा के लिए समाज के सबल लोंगों को नि:स्वार्थ भाव से आगे आने की आवश्यकता है। गरीबों की मदद ही सच्ची मानवता है। जरूरतमंद की सहायता व सहयोग करना समाज के हर वर्ग का दायित्व बनता है। नि:स्वार्थ भाव से की गई सेवा का फल हमेशा मीठा होता है।

आज के दौर में जरूरी है कि जरूरतमंद लोगों की पहचान करके उनको सहायता मुहैया करवाने की आवश्यकता है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि हर किसी को जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सैंकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

1
14652 views
  
1 shares