logo

अज्ञात बोलेरो पिकअप ने एक साइकिल सवार को मारी टक्कर | दुमका भागलपुर स्टेट हाईवे पर गोजम्बा के समीप दुमका की ओर से आ रहे

अज्ञात बोलेरो पिकअप ने एक साइकिल सवार को मारी टक्कर |
दुमका भागलपुर स्टेट हाईवे पर गोजम्बा के समीप दुमका की ओर से आ रहे एक अज्ञात बोलेरो पिकअप ने साइकिल सवार कलीराम मुर्मू (25) जोकि अमरपुर पंचायत के नयाचक गांव के निवासी हैं | को जोरदार टक्कर मार दिया, साइकिल में टक्कर लगने के बाद साइकिल सवार का संतुलन खो गया और रोड पर ही गिर गए | रोड पर गिरने से कलीराम मुर्मू को हाथ तथा पैर में चोट आई है | साथ ही सर फटने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गए, बताया जा रहा है कि  साइकिल सवार कलीराम मुर्मू  जन वितरण प्रणाली,रेडा से राशन की सामान लेकर अपना घर नयाचक लौट रहा था | इसी क्रम में पिकअप बहन ने टक्कर मार दी | आनन-फानन मैं ग्रामीणों की मदद से घायल को ऑटो में बिठाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नोनीहाट भेज दिया गया | घायल कलीराम मुर्मू जब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नोनीहाट पहुंचे तब स्वास्थ्य केंद्र तो खुला था, परंतु एक भी स्वास्थ्य कर्मी स्वास्थ्य केंद्र में उपस्थित नहीं थे |  स्वास्थ्य कर्मी नहीं रहने के कारण घायल का प्राथमिक उपचार नहीं हो पाया, और सर दर्द के कारण घायल व्यक्ति कराह रहे थे | अगर समय पर एंबुलेंस ना मिलती तो शायद कलीराम को बचाना भी नामुमकिन था | इसके पूर्व भी दो-तीन बार इस प्रकार की घटना घट चुकी है, जिससे साफ पता चलता है कि स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही दिख रही  है |

58
14651 views
  
24 shares