logo

कलेक्टर ने कोविड के मरीजों से व्हाट्सएप वीडियो कॉल के माध्यम से चर्चा की  कोविड-19 कंट्रोल रूम का किया औचक निर

कलेक्टर ने कोविड के मरीजों से व्हाट्सएप वीडियो कॉल के माध्यम से चर्चा की 

कोविड-19 कंट्रोल रूम का किया औचक निरीक्षण 

कलेक्टर श्री गौतम सिंह ने कोरोना कंट्रोल रूम डायट परिसर मंदसौर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान व्हाट्सएप वीडियो कॉल के माध्यम से कोविड-19 के मरीजों से चर्चा की। चर्चा के दौरान उनके स्वास्थ्य के बारे में विस्तार से पूछा। इसके साथ ही यह भी जानकारी ली कि कंट्रोल रूम द्वारा मरीजों को समय-समय पर फोन के द्वारा चर्चा की जाती है या नहीं। इसके साथ ही उन्होंने मरीजों से अस्पताल की व्यवस्था, कोविड कंट्रोल रूम की व्यवस्था आदि के बारे में भी जाना। मरीजों को दवाइयां समय पर मिल रही या नहीं मिल रही है। मरीजों की सर्दी खांसी, बुखार की स्थिति के बारे में भी पूछा। मरीजों की काउंसलिंग समय समय पर हो रही है या नहीं हो रही है। स्वास्थ्य विभाग वाले उनसे समय से बात करते हैं या नहीं करते हैं। इस बारे में भी मरीजों से पूछा। 

इस दौरान कलेक्टर ने कंट्रोल रूम पर ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों से भी बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने व्यवस्था में और क्या-क्या कमियां हैं। उसको दूर करने के लिए सुझाव मांगे। जिस पर सभी कर्मचारियों ने कोविड-19 को दूसरी लहर के दौरान जो कमियां थी। उनको दूर करने के बारे में कलेक्टर को बताया। इस दौरान कलेक्टर ने कर्मचारियों से कहा कि कोविड-19 का उपचार करते हुए अगर कोई झोलाछाप डॉक्टर पकड़े जाते हैं, तो उनके विरुद्ध धारा 188 में प्रकरण पंजीबद्ध करें। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री कुमार सत्यम एवं कंट्रोल रूम पर ड्यूटी कर रहे कर्मचारी उपस्थित थे।

1
16980 views