झारखंड में बनीं भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर 10 जनवरी को होगा रिलीज
मुंबई। भोजपुरी फिल्म ‘हम सूर्यवंशम हैं’ का ट्रेलर 10 ज
झारखंड में बनीं भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर 10 जनवरी को होगा रिलीज
मुंबई। भोजपुरी फिल्म ‘हम सूर्यवंशम हैं’ का ट्रेलर 10 जनवरी को रिलीज किया जाएगा। रूद्रा के आर फिल्म्स के बैनर तले फिल्म का निर्माण झारखंड के बोकारो में किया गया है। यह पारिवारिक और मनोरंजक फिल्म है। इसमें दर्शकों को एक्शन, रोमांस, कॉमेडी और फैमिली ड्रामा भी देखने को मिलेगा । निर्देशक कुमार पांडेय के अनुसार ने ट्रेलर के बाद गानें और अंततः फिल्म रिलीज की जाएगी। फिल्म के निर्माता कुमार पांडेय और राम कुमार सिंह माराफारी बोकारो के ही रहने वाले हैं।
कलाकार रवि शंकर मिश्रा, प्रियंका महाराज, अंजना सिंह, शंकर तरंग, शोएब राजा, रोशनी सिंह, जय तिलक, मस्कूर सिद्दीकी, कुमार पाण्डेय एवं उमेश सिंह हैं। सहायक कलाकार शशि भूषण गिरी, नवल कपूर, राजेश सिंह, मेहबूब आलम, अनामिका सिंह, सुमन मिश्रा, देवानंद सिन्हा, धर्मेन्द्र कुमार, बादल ठाकुर, समीर अली हैं।