logo

फतेहपुर-  किशोरी की धारदार हथियार से गला काटकर की गई हत्या******   उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले के ललौली थाना क्

फतेहपुर-  किशोरी की धारदार हथियार से गला काटकर की गई हत्या******
  उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के कोर्राकनक गांव के सरसो के खेत मे 17 वर्षीय किशोरी की धारदार हथियार से गला काटकर निर्मम हत्या किया हुआ शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज  जांच पड़ताल में जुट गई है। बताया जा रहा है कि किशोरी आज सुबह 7 बजे शौचक्रिया के लिए जंगल गई थी। लेकिन जब वह घर वापस नही पहुंची तो परिजनों ने खोजबिन शुरू की गई। जिसके बाद युवती का हत्या युक्त शव गाँव के बाहर सरसो के खेत में मिला। किशोरी के शव मिलने की खबर से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। वहीँ इस मामले क्षेत्राधिकारी जाफरगंज संजय सिंह ने बताया कि लड़की के पिता लक्ष्मी ने थाने में तहरीर दी है की उसकी 17 वर्षीय पुत्री सुबह शौचक्रिया के लिए घर से निकली थी। जब वह घर वापस नहीं आई तो उसकी खोजबीन की गई और खोजबीन के दौरान उसकी लड़की का शव सरसो के खेत मे मिला है जिसकी किसी अज्ञात व्यक्ति ने हत्या कर दी है। पीड़ित के तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए आगे की कार्यवाई की जा रही है। 

बाईट - संजय सिंह ( क्षेत्राधिकारी जाफरगंज )

18
14656 views
  
1 shares