logo

कवि चिरंजीव बिसेन के मराठी व हिन्दी काव्य-संग्रह विमोचित, सरस काव्य गोष्ठी गोंदिया.:- स्थानीय राजस्थानी ब्राह्मण

कवि चिरंजीव बिसेन के मराठी व हिन्दी काव्य-संग्रह विमोचित, सरस काव्य गोष्ठी

गोंदिया.:- स्थानीय राजस्थानी ब्राह्मण सभा भवन में भिन्न भाषी साहित्य मंडल गोंदिया द्वारा नववर्ष का अभिनंदन एवंं कवि चिरंजीव बिसेन के ख्वाब सुहाने हिन्दी व काव्य सुमन मराठी दो काव्य संग्रहों का विमोचन साहित्यकार कवि व पूर्व प्राचार्य डा. हरिनारायण चौरसिया के हाथों किया गया. अध्यक्षता पं. बजरंगलाल शर्मा ने की. बतौर प्रमुख अतिथि मराठी के वरिष्ठ कवि माणिक गेडाम, वरिष्ठ कवि एवं समीक्षक युवराज गंगाराम व योगेन्द्र राहांगडाले उपस्थित थे.
विमोचन कार्यक्रम की प्रस्तावना बिसेन ने रखी.
अतिथियों ने मां सरस्वती के छायाचित्र का पूजन, दीप प्रज्जवलन किया. कवि समीक्षक युवराज गंगाराम ने मराठी काव्य-संग्रह का समीक्षात्मक विवेचन किया. अतिथि माणिक गेडाम, डा. हरिनारायण चौरसिया, पं. बजरंगलाल शर्मा, योगेन्द्र राहांगडाले ने समयोचित उद्गार व्यक्त करते हुए काव्य-संग्रह के प्रकाशन पर कवि बिसेन को बधाई व शुभकामनाएँ दी.
पश्चात कवि गोष्ठी का शुभारंभ वरिष्ठ कवि शशि तिवारी के मधुर स्वरों में मां सरस्वती की वंदना से हुआ. जिसमें भानेगांव किरनापुर के श्री कृष्णकुमार मिश्रा के अलावा शहर के सर्वश्री वसंत गवली, सुरेन्द्र जगने, रूपचंद जुम्हारे, नरेश गुप्ता, सोनाली खरतड़े,मनोज बोरकर मुसव्विर,निखिलेशसिंह यादव, चिरंजीव बिसेन, प्रकाश मिश्रा, छगन पंचे छगन, शशि तिवारी, रमेश शर्मा, युवराज गंगाराम, माणिक गेडाम की कविताओं ने समा बांधा. संपूर्ण  कार्यक्रम का रोचक संचालन कवि व प्रखर  वक्ता रमेशं शर्मा ने किया, आभार मंडल के सचिव मनोज एल जोशी ने माना. इस प्रसंग पर वरिष्ठ कवि  प्रमोद सोनी, ओम शर्मा चुलेट,पं. कन्हैयालाल तिवारी, हरीश गुरुनानी, यशवंत तागडे,देवकिनदंन गुप्ता, भोजलाल ठाकरे, प्रकाश शाम कुंवर, सहित  अन्य काव्य-रसिक
उपस्थित थे.

1
16484 views
  
1 shares