logo

दुकान में आग लगने से हजारों की संपत्ति जलकर राख | जरमुंडी प्रखंड के नोनीहाट बाजार मे बीते बुधवार की रात करीब 10:00 बजे

दुकान में आग लगने से हजारों की संपत्ति जलकर राख |
जरमुंडी प्रखंड के नोनीहाट बाजार मे बीते बुधवार की रात करीब 10:00 बजे के आस-पास सुरेश साह की सोना-चांदी के दुकान मे आग लग जाने से लगभग 10 हज़ार की सम्पति जल कर राख हो गई | आग लगने की सुचना जैसे हँसडीहा पुलिस को मिली मोके पर थाना गस्ती वाहन पहुंच कर स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया | उधर जैसे ही आग लगने की जानकारी दुकान मालिक सुरेश शाह मिली, सुरेश साह जैसे ही दुकान पहुंचे तो पता चला कि पूरा दुकान जलकर राख हो चुका था | बता दें कि इसके पूर्व भी एक बार और इस प्रकार की अगलगी की घटना दुकानदार सुरेश शाह के साथ हो चूका है | और यह फिर दोबारा इस प्रकार की घटना घटी है | सूत्रों की माने तो शाम 6:00 बजे के बाद नोनीहाट चांदनी चौक के समीप नशेड़ीओ का जमावड़ा लगा रहता है | यहीं पर बैठकर आसपास के नाबालिग लड़कों के द्वारा नशा का सेवन किया जाता है | जोकि समाज के लिए अत्यंत घातक साबित होते जा रहे हैं|

0
14635 views